
उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मुर्मु
गिरीश चंद्र मुर्मु को संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल का उपाध्यक्ष चुना गया है भारत के कैग गिरीश चंद्र मुर्मू ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित, बाह्य लेखा परीक्षकों के पैनल के 63वें सत्र में भाग लिया बैठक में जीसी मुर्मू ने संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रबंधन संबंधी मुद्दों पर चर्चा का नेतृत्व किया। जीसी मुर्मू ने पैनल बैठक से इतर दो एसएआई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कौर डेस काम्पटेस के पहले अध्यक्ष पियरे मोस्कोविसी संग बैठक की।
गिरीश चंद्र मुर्मु ने पैनल के सदस्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। जिसमें जोखिम प्रबंधन, चुनौतीपूर्ण वित्तीय माहौल और अच्छी तरह से संरचित वित्त पोषण रणनीतियों की अनिवार्यता के क्षेत्रों में विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में पैनल के सदस्यों ने डिजिटल परिवर्तन के बारे में चिंता व्यक्त करने के साथ-साथ जलवायु वित्त मुद्दों के मार्गदर्शन और प्रबंधन में संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
यूएन लेखापरीक्षक बोर्ड के वर्तमान सदस्य:-
- चेयरमैन: होउ काई (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के महालेखा परीक्षक)
- इनकी अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो रही है।
- पियरे मोस्कोविसी (फ्रांस) इनकी अवधि 30 जून 2028 को समाप्त होगी।
- जॉर्ज बरमूडेज़ (चिली गणराज्य के नियंत्रक जनरल) इनकी अवधि 30 जून 2024 को समाप्त हो रही है।
नवीनतम नियुक्ति:-
- माइक्रोसॉफ्ट ने अपर्णा गुप्ता को ग्लोबल डिलीवरी सेंटर लीडर किया नियुक्त
- भारतीय अमेरिकी शकुंतला भाया, अमेरिका के प्रशासनिक सम्मेलन में नियुक्त
- एन. श्रीकांत, एमएनआरई के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया
- हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया
- रिजर्व बैंक ने मनोरंजन मिश्रा को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया
- मनीष देसाई ने प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो का कार्यभार संभाला
- जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं
- संजय कुमार जैन आईआरसीटीसी के सीएमडी नियुक्त किया गया
- संतोष कुमार झा कोंकण रेलवे के अगले सीएमडी नियुक्त किया गया
गिरीश चंद्र मुर्मू मई 2023 में चार वर्ष के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के बाहरी लेखापरीक्षक चुने गए थे।
Youtube Channel Link:- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
