
खसरा और रूबेला चैम्पियन’ पुरस्कार से भारत को सम्मानित किया गया है। क्योंकी भारत को यह पुरस्कार इन बीमारियों से निपटने में इसके अनुकरणीय प्रयास के लिए दिया गया है। वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी रेड क्रॉस मुख्यालय में ‘द मीजल्स एंड रूबेला पार्टनरशिप’ की ओर से भारत को सम्मानित किया गया। खसरा और रूबेला टीकाकरण के माध्यम से रोकी जा सकने वाली बीमारियां हैं। एमआर वैक्सीन वर्ष 2017 से देश के सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा है। यह पुरस्कार वाशिंगटन में अमरीकी रेडक्रॉस मुख्यालय में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने प्राप्त किया।
सरकार देश से खसरा और रूबेला को समाप्त करने की दिशा में कई वर्षों से कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में भारत सरकार ने वर्ष 2023 तक खसरा और रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया था। पूर्व में इसका लक्ष्य वर्ष 2020 तक प्राप्ति का था जिसे प्राप्त नहीं किया जा सका। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत देश में खसरा और रूबेला रोग को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। परिणामस्वरूप 50 जिलों में विगत 12 महीने से खसरे का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
खसरा और रूबेला के बारे में:-
- खसरा अत्यधिक संक्रामक विषाणुजनित रोग है।
- यह वैश्विक स्तर पर छोटे बच्चों की मृत्यु का मुख्य कारण है।
- यह सीरोटाइप वाले सिंगल स्ट्रैंडेड, आरएनए वायरस से घिरे होने के कारण होता है।
- इसे पैरामाइक्सोविरिडे परिवार के जीनस मोरबिलीवायरस के सदस्य के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
- खसरा आर्थिक रूप से कमज़ोर पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है।क्योंकि यह कुपोषित और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों पर हमला करता है।
- यह अंधापन, इंसेफलाइटिस, दस्त, कान के संक्रमण और निमोनिया सहित गंभीर जटिलताओं का कारण हो सकता है।
- यह एक संक्रामक, आमतौर पर हल्का वायरल संक्रमण है।
- यह अक्सर बच्चों और युवा वयस्कों में होता है।
- यह रूबेला वायरस के कारण होता है जो सिंगल स्ट्रैंडेड आरएनए वायरस से घिरा होता है।
- गर्भवती महिलाओं में रूबेला संक्रमण मृत्यु या जन्मजात दोषों का कारण बन सकता है।
- इसे जन्मजात रूबेला सिंड्रोम कहा जाता है जो अपरिवर्तनीय जन्म दोषों का कारण बनता है।
Youtube Channel Link :- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
