केशवन रामचंद्रन बने RBI के नए कार्यकारी निदेशक

केशवन रामचंद्रन को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी हो गई है। केशवन रामचंद्रन वर्ष 1998 में अधिकारी ग्रेड-बी के रूप में रिजर्व बैंक में शामिल हुए थे और तब से उन्होंने बैंकिंग विनियमन, पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन, आंतरिक लेखा परीक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

कार्यकारी निदेशक के रूप में, उन्हें अब Financial Inclusion and Development Department (FIDD) का नेतृत्व सौंपा गया है। केशवन रामचंद्रन एक पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा में भी विशेषज्ञता हासिल की है। दो दशकों से अधिक की अपनी सेवा में, उन्होंने RBI के केंद्रीय कार्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में काम किया है और बैंक की नीतियों, निरीक्षण प्रक्रिया और नियामक ढांचे को मजबूत करने में योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति से न केवल RBI की प्रशासनिक दक्षता और मजबूत होगी बल्कि देश में वित्तीय समावेशन को गति देने में भी मदद मिलेगी।

केशवन रामचंद्रन: कार्यकारी निदेशक :-

  • नियुक्ति तिथि :– केशवन रामचंद्रन ने 1 जुलाई 2025 से आरबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।
  • सेवा प्रारंभ :– उन्होंने 1998 में ग्रेड-B अधिकारी के रूप में RBI में अपनी सेवा शुरू की थी।
  • वर्तमान प्रभार :– उन्हें वित्तीय समावेशन और विकास विभाग (FIDD) का प्रभार दिया गया है।
  • पूर्व अनुभव :– उन्होंने RBI में निम्नलिखित प्रमुख विभागों में कार्य किया:
    • बैंकिंग विनियमन
    • पर्यवेक्षण विभाग
    • केंद्रीय सुरक्षा सेल
    • आंतरिक लेखा परीक्षा
    • सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा
  • शैक्षणिक योग्यता :– वे एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।
  • तकनीकी विशेषज्ञता :– उन्होंने इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स ऑडिट (Information Systems Audit) में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
  • प्रशासनिक अनुभव :– वे RBI के केंद्रीय कार्यालय सहित कई क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्य कर चुके हैं।
  • महत्व :– उनकी नियुक्ति से RBI की वित्तीय समावेशन नीति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Reserve Bank of India :-

  • स्थापना :- 1 अप्रैल 1935
  • मुख्यालय :- मुंबई
  • प्रारंभिक स्थान :- कोलकाता (1935 में)
  • संविधान :- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934
  • प्रमुख उद्देश्य :-
    • मुद्रा नियंत्रण
    • वित्तीय स्थिरता बनाए रखना
    • ऋण नीति का प्रबंधन
  • मौजूदा गवर्नर :- संजय मल्होत्रा (11 दिसंबर 2024 से)
  • महत्वपूर्ण कार्य :-
    • बैंकों का विनियमन
    • विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन
    • सरकार के लिए बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना
  • सिग्नेचर नोट :- गवर्नर का हस्ताक्षर नोटों पर होता है।

अन्य नवीनतम नियुक्ति:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *