
एशियाई पैरा बैडमिंटन 2025 :- भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 17-22 जून 2025 तक थाईलैंड के कोराट में आयोजित एशियाई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कुल 27 पदक जीते, जो इस स्पर्धा में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इन पदकों में 4 स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य शामिल हैं, जिससे पूरे एशिया में देश का नाम रोशन हुआ। वर्तमान प्रदर्शन पिछले रिकॉर्ड से दोगुने से भी अधिक प्रभावशाली है – भारत ने 2016 बीजिंग संस्करण में सिर्फ 13 पदक जीते थे, लेकिन अब कोरिया 2025 में 27 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि आगामी पैरालिंपिक और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भारत की मजबूत तैयारी और गहराई को साबित करती है।
पैरा बैडमिंटन में खिलाड़ियों को उनकी विकलांगता के आधार पर छह खेल श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। छह खेल श्रेणियां हैं व्हील चेयर (WH) 1, व्हील चेयर (WH) 2, स्टैंडिंग लोअर (SL) 3, स्टैंडिंग लोअर (SL) 4, स्टैंडिंग अपर (SU) 5 और स्टैंडिंग अपर (SU) 6।
भारत के पदक विजेता :-
भारतीय शटलरों ने 27 पदक जीते – चार स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य पदक।
स्वर्ण पदक विजेता :-
- नितेश कुमार- पुरुष एकल, एसएल 3
- मनीशा रामदास- महिला एकल, एसयू5
- नितेश कुमार और तुलशिमती मुर्गेसन- मिश्रित युगल, एसएल3-एसयू 5
- नितेश कुमार और सुकांत कदम- पुरुष युगल, एसएल 3-एसएल 4
रजत पदक विजेता :-
- मनदीप कौर- महिला एकल, एसएल3
- पलक कोहली- महिला एकल, एसएल4
- नित्या श्री- महिला एकल,-एसएच6
- सूर्यकांत यादव- पुरुष एकल, एसएल4
- नित्या श्री और रचना पटेल- महिला युगल, एसएच6
- मानसी जोशी और तुलसी मथि मुरुगेसन- महिला युगल, एसएल3-एसयू 5
- रुथिक रघुपति और मंशी जोश- मिश्रित युगल, एसएल3-एसयू 5
- कृष्णा नागर और नित्या, मिश्रित युगल, एसएच6
- जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार- मिश्रित युगल,एसएल3-एसयू 4
- रुथिक रघुपति और हार्दिक मक्कड़- पुरुष युगल, एसयू5
कांस्य पदक विजेता :-
- नवीन शिवकुमार – पुरुष एकल, एसएल4
- उमेश विक्रम कुमार-पुरुष एकल, एसएल3
- कृष्णा नगर – पुरुष एकल, एसएच-6
- अल्फिया जेम्स -महिला एकल, डबल्यूएच 2
- मंशी जोशी- महिला एकल, SL3
- तुलशिमथी मुर्गेसन – महिला एकल SU5
- अभिजीत सखुजा और अरबाज़ अंसारी- पुरुष युगल, SL3 -SL4
- चिराग बरेठा और राजकुमार- पुरुष युगल, एसयू5
- प्रेम एले और अबू हुबैदा- पुरुष, युगल, डबल्यूएच 1-डबल्यूएच2
- कृष्णा नागर और डी पांडुरंगन- पुरुष युगल, एसएच6
- अल्फिया जेम्स और पल्लवी कलुवेहल्ली एम – महिला युगल, डबल्यूएच1-डबल्यूएच2
- चिराग बरेठा और मनदीप कौर- मिश्रित युगल, एसएल 3-एसयू 5
- मनीषा और मंदीप महिला युगल- एसएल 3-एसयू 5