
विश्व साइकिल दिवस 03 जून को मनाया जाता है। इस पहल का उद्देश्य विश्व स्तर पर साइकिलिंग को बढ़ावा देना और इसके लाभों को उजागर करना था। शरीर को फिट रखने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए साइकिल एक बेहतरीन साधन है। साइकिल चलाने से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है, जिससे वजन कम होता है, हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए साइकिल एक उपयुक्त और हरित परिवहन साधन है। यह पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। साइकिल के इसी महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। भारत में साइकिल चलाने को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए साइकिल लेन बनाने की जरूरत है।
18वीं शताब्दी के दौरान यूरोपीय देशों के लोगों को साइकिल के इस्तेमाल का विचार आया। जिसके बाद 1816 में पहली बार पेरिस में एक कारीगर ने साइकिल का आविष्कार किया। साइकिल का पहला नाम या आविष्कार होने के बाद इसे हॉबी हॉर्स यानी काठ का घोड़ा कहा जाता था। 1865 में पैर से पैडल घुमाने वाले पहिए का आविष्कार किया, जिसे वेलाॅसिपीड कहा जाता था। इसे चलाने से बहुत अधिक थकावट होती थी, इस कारण इसे हाड़तोड़ कहते थे। बाद में 1872 में इसे लोहे की पतली पट्टी के पहिए लगाकर सुंदर रूप दिया गया और आधुनिक साइकिल अस्तित्व में आई।
साइकिल चलाने के फायदे:-
- साइकिल चलाना एक शानदार व्यायाम है। यह आपके हृदय, फेफड़ों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, वजन कम करने में मदद करता है
- मधुमेह और हृदय रोग के खतरे को कम करता है।
- साइकिल चलाना पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता है।
- यह ट्रैफिक जाम को कम करने में भी मदद करता है।
- साइकिल चलाना परिवहन का एक किफायती विकल्प है। आपको पेट्रोल या डीजल के खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ती है
- साइकिल की देखभाल भी कम खर्चीली होती है।
- साइकिल चलाना एक मजेदार गतिविधि है।
- आप ताजी हवा का आनंद ले सकते हैं और नए स्थानों को देख सकते हैं।
- साइकिल सस्ती होती है और इसके रखरखाव की लागत भी कम होती है
Youtube Channel Link:- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
