राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस, 01अगस्त

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस (National Climbing Day) हर साल 01 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्वतारोहण के लिए प्रेरित करना और उन्हें इस साहसिक कार्य के बारे में बताना है। पर्वतारोहण सिर्फ एक साहसिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा इससे टीमवर्क, धैर्य, दृढ़ संकल्प जैसे गुणों का भी विकास होता है। यह दिन बॉबी मैथ्यूज और जोश मैडिगन को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने न्यूयॉर्क में स्थित एडिरोंडैक पर्वत की 46 चोटियों पर चढ़ाई की थी.

पर्वतारोहण के एक-दो नहीं बल्कि कई फायदे हैं। इसे करने से पहले कुछ तैयारियां करनी पड़ती हैं, जिसमें सबसे पहली चीज है व्यायाम, जिससे सेहत अच्छी रहती है। चढ़ाई के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों की टीम वर्क की समझ बढ़ती है, उन्हें अपनी मानसिक क्षमता और साहस के बारे में पता चलता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पर्वतारोहण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी फैलाना है।

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस की शुरुआत कैसे हुई थी:-

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। इस दिन को भारत के पर्वतारोहण संगठन भारतीय पर्वतारोहण संघ द्वारा प्रस्तावित किया गया था। यह दिन ग्रैंड टेटन की पहली सफल चढ़ाई की याद में मनाया जाता है, जो 1 अगस्त 1898 को पूरी हुई थी। ग्रैंड टेटन व्योमिंग के टेटन रेंज की सबसे ऊंची चोटी है और इस चढ़ाई को एक टीम ने पूरा किया था। इस टीम में कुल सात पर्वतारोही थे, जिसका नेतृत्व नैथेनियल नेट लैंगफोर्ड ने किया था। उनके अलावा टीम में टीएम बैनन, जेपी क्रैमर, जॉन शिव, फ्रैंक स्पाल्डिंग, विलियम ओवेन और फ्रैंकलिन स्पाल्डिंग शामिल थे।

Top Ten Mountains To Climb:-

  • Mount Kilimanjaro
  • Mount Aconcagua
  • Denali
  • Everest Base Camp
  • Mount Elbrus
  • Mount Toubkal
  • Pico Turquino
  • Cayambe Volcano
  • Mount Kinabalu.
  • Mont Blanc

July Month Important Diwas :- Click Here

YouTube Channel :- Click Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *