
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 16 जून 2025 को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रदान किया। इस पुरस्कार का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर रखा गया है और यह देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान माना और इसे भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, साझा मूल्यों और आपसी समझ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत और साइप्रस के बीच सक्रिय साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगी और साथ मिलकर हम दोनों देशों की प्रगति को मजबूत करेंगे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने साइप्रस में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और वैश्विक तनाव के बीच शांति की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “यह युद्ध का युग नहीं है”। यह सम्मान भारत और साइप्रस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा और प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व की मान्यता का प्रतीक है।
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III :-
- सम्मान का नाम :- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III
- देश :- साइप्रस (Cyprus)
- सम्मान का प्रकार :- यह साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
- स्थापना :- इस सम्मान की स्थापना 1991 में हुई थी।
- नामकरण :- यह सम्मान साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर रखा गया है।
- उद्देश्य :- उन व्यक्तियों को सम्मानित करना जिन्होंने साइप्रस के साथ मैत्री, सहयोग और वैश्विक शांति को बढ़ावा दिया है।
- सम्मान की श्रेणियाँ :- ऑर्डर के कुल पाँच वर्ग होते हैं, जिनमें ग्रैंड क्रॉस सबसे उच्च स्तर का है।
- प्रदानकर्ता :- यह सम्मान साइप्रस के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
- PM मोदी को यह सम्मान :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 16 जून 2025 को यह सम्मान दिया गया।
- सम्मान देने का कारण :- भारत और साइप्रस के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध, साझा लोकतांत्रिक मूल्य, और वैश्विक नेतृत्व में योगदान।
2025 में प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार:-
- साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- नाम :- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III
- तिथि :- 16 जून 2025
- प्रदानकर्ता :- साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स
- महत्व :- भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और साझा मूल्यों की प्रतीक।
- मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- नाम :- द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
- तिथि :- 12 मार्च 2025
- प्रदानकर्ता :- मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्म गोखूल
- महत्व :- भारत-मॉरीशस संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए।
- श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- नाम :- मित्रा विभूषण
- तिथि :- अप्रैल 2025
- प्रदानकर्ता :- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिस्सानायके
- महत्व :- भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए।
Latest Awards Affairs:-
- कुमार मंगलम बिड़ला को USISPF ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित
- कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को ‘Heart Lamp’ के लिए 2025 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिलेगा
- मेहदी हसन मिराज ने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है।
- PM Narendra Modi को बारबाडोस के मानद “ऑर्डर ऑफ फ्रीडम” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- किरण मजूमदार-शॉ ने बायोसाइंसेज नेतृत्व के लिए जमशेदजी टाटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।